पीएम मित्र क्या है?

पीएम मित्र (प्रधानमंत्री मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल) भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय की एक प्रमुख योजना है, जिसे राज्य सरकारों के सहयोग से कार्यान्वित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सात विश्व स्तरीय एकीकृत वस्त्र पार्क स्थापित करना है, जो कताई और बुनाई से लेकर प्रसंस्करण और वस्त्र निर्माण तक की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला को एक ही स्थान पर समाहित कर देंगे।

स्थलों के चयन के लिए चुनौती पद्धति
  • पीएम मित्र पार्कों के लिए 13 राज्यों से 18 प्रस्ताव प्राप्त हुए।
  • पात्र राज्यों और स्थलों का मूल्यांकन वस्तुनिष्ठ मानदंडों जैसे कनेक्टिविटी, मौजूदा पारिस्थितिकी तंत्र, टेक्सटाइल/औद्योगिक नीति, अवसंरचना, उपयोगिता सेवाओं आदि के आधार पर चुनौती पद्धति से किया गया।
  • सत्यापन के लिए गति शक्ति टूल का उपयोग किया गया।
7 राज्य/स्थल चयनित
  • तमिलनाडु, विरुधुनगर
  • तेलंगाना, वारंगल
  • गुजरात, नवसारी
  • कर्नाटक, कलबुर्गी
  • मध्य प्रदेश, धार
  • उत्तर प्रदेश, लखनऊ
  • महाराष्ट्र, अमरावती